best news portal development company in india

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, शादी में जा रही प्राइवेट बस पलटी, 5 की मौत और 27 लोग घायल

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा

Image Source : FILE PHOTO
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह विवाह समारोह से लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसी की जानकारी दी है। 

मोड़ पर पलटी बस

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सवा नौ बजे मनगांव के निकट ताम्हिनी घाट पर हुई। बस पुणे के लोहेगांव से महाड के बीरवाड़ी की ओर जा रही थी। तभी एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया। इसके बाद वाहन पलट गया। 

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घायल हुए 27 लोगों को मनगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

जयपुर सड़क हादसे में 8 की मौत

वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह राजस्थान के जयपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक एलपीजी टैंकर की वाहन टक्कर हो गई। इसके बाद टैंकर में आग लग गई। करीब 40 वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। करीब 35 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

भाषा के इनपुट के साथ

Source link

Bharat News 11
Author: Bharat News 11

Leave a Comment

Read More

[ays_poll id=1]
best news portal development company in india

READ MORE